ब्लूचिप घोटाले में बड़ा खुलासा, कानपुर पुलिस ने मास्टरमाइंड को दबोचा
कानपुर। Truth India Times Digital Desk
बहुचर्चित ब्लूचिप निवेश घोटाले में कानपुर पुलिस को बड़ी सफलता हाथ लगी है। पुलिस ने मामले के कथित मास्टरमाइंड को गिरफ्तार कर लिया है, जो लंबे समय से फरार चल रहा था। आरोपी पर देश-विदेश के सैकड़ों लोगों के करोड़ों रुपये हड़पने का आरोप है।
पुलिस के अनुसार ब्लूचिप कंपनी निवेश पर भारी रिटर्न देने का झांसा देकर लोगों से मोटी रकम जमा कराती थी। जब निवेशकों ने अपना पैसा वापस माँगा तो कंपनी के संचालक अचानक गायब हो गए। इस मामले में सबसे अधिक शिकायत दुबई और खाड़ी देशों में काम करने वाले भारतीयों की मिली है।
दुबई में रह रहे कई निवेशक हाल ही में भारत लौटे और कानपुर पुलिस से औपचारिक शिकायत दर्ज कराई। निवेशकों ने बताया कि कंपनी के लोगों ने व्हाट्सऐप ग्रुप के जरिए भरोसा जीतकर निवेश बढ़वाया और बाद में सभी को ब्लॉक कर दिया।
गिरफ्तार आरोपी से पुलिस की पूछताछ जारी है और कई अहम सुराग हाथ लगे हैं। पुलिस यह भी पता लगाने की कोशिश कर रही है कि इस घोटाले में और कौन-कौन शामिल है और कितने बैंक खातों के जरिए पैसे की लेन-देन की गई।
अधिकारियों का कहना है कि आरोपी से मिली जानकारी के आधार पर जल्द और गिरफ्तारियां हो सकती हैं। साथ ही पुलिस पीड़ित निवेशकों के पैसे की रिकवरी का रास्ता भी तलाश रही है।
About The Author
Discover more from Truth India Times
Subscribe to get the latest posts sent to your email.