कानपुर पुलिस ने सोनू सूद और द ग्रेट खली को भेजा नोटिस
कानपुर | Truth India Times Digital Desk
कानपुर पुलिस ने बॉलीवुड अभिनेता सोनू सूद और WWE रेसलर द ग्रेट खली को निवेश ठगी मामले में नोटिस जारी किया है। दोनों पर आरोप है कि उन्होंने एक कंपनी “ब्लू चिप कंपनी” के प्रचार में हिस्सा लिया, जिसके बाद बड़ी संख्या में लोगों ने निवेश किया और कथित रूप से ठगी का शिकार हुए।
क्या है पूरा मामला?
कानपुर में सैकड़ों लोगों ने पुलिस से शिकायत की थी कि ब्लू चिप नाम की कंपनी ने सोशल मीडिया और प्रचार माध्यमों के जरिए निवेश पर भारी मुनाफ़ा देने का दावा किया।
लोगों का कहना है कि—
कंपनी ने प्रमोशन के लिए सोनू सूद और द ग्रेट खली के वीडियो/फोटो का इस्तेमाल किया। इससे उन पर भरोसा बढ़ा और उन्होंने निवेश किया।बाद में कंपनी बंद हो गई और निवेशक अपना पैसा खो बैठे।
पुलिस ने भेजा नोटिस — 10 से ज्यादा सवाल
कानपुर पुलिस ने बताया कि दोनों सेलिब्रिटीज़ को नोटिस भेजकर 7 दिन में जवाब देने को कहा गया है।
पुलिस ने उनसे कंपनी से उनके संबंध, प्रमोशन के लिए भुगतान, प्रचार में उनकी भूमिका,क्या उन्हें कंपनी की पॉलिसी की जानकारी थी? जैसे 10 से अधिक सवालों के विस्तृत जवाब मांगे हैं।
आगे क्या?
अधिकारियों का कहना है कि,जवाब मिलने के बाद आगे की कानूनी कार्रवाई तय होगी। किसी भी स्तर पर लापरवाही या ग़लत प्रचार साबित होने पर सख्त कार्रवाई की जाएगी।यदि पुलिस को लगता है कि प्रचार में लापरवाही हुई है, तो दोनों सितारों को आगे पूछताछ के लिए बुलाया जा सकता है।
निवेशकों में नाराज़गी
ठगी के शिकार कई निवेशकों ने शिकायत की है कि उन्होंने सोनू सूद और खली जैसे बड़े नामों पर भरोसा कर पैसा लगाया था। अब लोग प्रशासन से पैसे की रिकवरी और कड़ी कार्रवाई की मांग कर रहे हैं।
About The Author
Discover more from Truth India Times
Subscribe to get the latest posts sent to your email.