निःशुल्क हेल्थ चेकअप कैंप का आयोजन
शुक्लागंज। पत्रकारों के स्वास्थ्य को ध्यान में रखते हुए जर्नलिस्ट प्रेस क्लब एसोसिएशन उत्तर प्रदेश द्वारा एक निःशुल्क हेल्थ चेकअप कैंप का आयोजन किया जा रहा है। यह स्वास्थ्य शिविर शनिवार 17 जनवरी 2026 को सुबह 11 बजे से दोपहर 2 बजे तक आयोजित होगा।प्रेस क्लब के संस्थापक प्रदेश अध्यक्ष हरिओम गुप्ता ने जानकारी देते हुए बताया कि इस कैंप में पत्रकार साथियों की शुगर, कोलेस्ट्रॉल एवं ब्लड जांच निःशुल्क की जाएगी। उन्होंने कहा कि संगठन का उद्देश्य पत्रकारों को स्वास्थ्य के प्रति जागरूक करना और समय-समय पर स्वास्थ्य सुविधाएं उपलब्ध कराना है।
यह हेल्थ चेकअप कैंप सरस्वती टॉकीज के सामने स्थित प्रेस क्लब के प्रदेश कार्यालय, शुक्लागंज में आयोजित किया जाएगा।
प्रेस क्लब एसोसिएशन ने क्षेत्र के सभी पत्रकार साथियों से अपील की है कि वे समय पर पहुंचकर इस स्वास्थ्य शिविर का लाभ उठाएं और अपने स्वास्थ्य की जांच कराएं। जर्नलिस्ट प्रेस क्लब एसोसिएशन उत्तर प्रदेश ने विश्वास जताया कि पत्रकारों की सहभागिता से यह आयोजन सफल होगा।
About The Author
Discover more from Truth India Times
Subscribe to get the latest posts sent to your email.