SpaceX का वैल्यूएशन 800 अरब डॉलर के करीब
Kanpur/Truth India Times Digital Desk
दिग्गज उद्योगपति एलन मस्क की कंपनी SpaceX एक बार फिर चर्चा में है। हालिया आंतरिक शेयर सौदे के बाद कंपनी का वैल्यूएशन लगभग 800 अरब डॉलर तक पहुँच गया है। इससे SpaceX दुनिया की सबसे मूल्यवान प्राइवेट कंपनियों में शुमार हो गई है।
कंपनी के इस बढ़ते वैल्यूएशन के पीछे सैटेलाइट इंटरनेट सेवा Starlink और अंतरिक्ष प्रक्षेपण सेवाओं की बढ़ती मांग को अहम वजह माना जा रहा है। SpaceX के रॉकेट लॉन्च की सफलता ने निवेशकों का भरोसा और मजबूत किया है।
विशेषज्ञों का मानना है कि आने वाले समय में कंपनी का कारोबार और विस्तार करेगा, जिससे ग्लोबल टेक और स्पेस इंडस्ट्री में बड़ा बदलाव देखने को मिल सकता है।
About The Author
Discover more from Truth India Times
Subscribe to get the latest posts sent to your email.