एसडीएम और सीवीओ के निरीक्षण में खुली पोल, 71 गोवंशाें का चारा डकार रहा था सचिव…निलंबित

कनपुर। बिल्हौर ब्लॉक की गढ़ी बिहारीपुर गोशाला में एसडीएम और सीवीओ के निरीक्षण में रजिस्टर से 71 गोवंश गायब मिले। साथ ही, दो गोवंश मृत अवस्था में मिले और 230 पशुओं के हिसाब से चारा दिखाया गया था। इसके बाद ग्राम पंचायत सचिव समीर कुमार को निलंबित कर दिया गया है।


कानपुर में एसडीएम बिल्हौर डॉ. संजीव दीक्षित व मुख्य पशु चिकित्साधिकारी डॉ. आईडीएन चतुर्वेदी ने शुक्रवार को बिल्हौर ब्लॉक क्षेत्र के गढ़ी बिहारीपुर गांव की गोशाला का निरीक्षण किया तो सचिव की पोल खोल गई। रजिस्टर में दर्ज 230 गोवंशों में 71 गोवंश गायब मिले। इसके बावजूद रजिस्टर में 230 गोवंशों के हिसाब से चारा की खपत दिखाई गई थी। गोपालक गायब 71 गोवंशों की जानकारी नहीं दे सके। आठ गोपालकों में तीन ही ड्यूटी पर मिले। इस पर ग्राम पंचायत सचिव को निलंबित कर ककवन ब्लॉक बीडीओ से जवाब तलब किया गया है। गोशाला में साफ-सफाई के भी पुख्ता इंतजाम नहीं मिले। ग्रामीणों ने अधिकारियों को बताया कि ग्राम पंचायत अधिकारी महीने में एक-दो बार ही आते हैं। गोशाला में भूसा व खली गोदाम खाली मिला। कटीली चारदीवारी कई स्थानों पर टूटी मिली है।


चोकर भंडारण स्थल सहित अन्य जगहों पर मिली गंदगी
एसडीएम ने बताया कि गोशाला का हाल बेहद खराब मिला है। प्रथम दृष्टया ग्राम पंचायत अधिकारी समीर कुमार की लापरवाही सामने आई है। रिपोर्ट के आधार पर डीएम ने पंचायत सचिव को निलंबित कर दिया है। अधिकारियों को निरीक्षण के दौरान दो गोवंश मृत अवस्था मिले थे। इनका निस्तारण अधिकारियों ने करा दिया। इसके अलावा चोकर भंडारण स्थल सहित अन्य जगहों पर गंदगी मिली।

About The Author


Discover more from Truth India Times

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

Related Posts

गंगा पुल पर मौत का सफर! ई-रिक्शा चालक का जानलेवा स्टंट, सोता रहा परिवहन विभाग और ट्रैफिक पुलिस

प्रलभ शरण चौधरी (Truth India Times) उन्नाव | उत्तर प्रदेश के उन्नाव जिले में यातायात नियमों की धज्जियां उड़ाने वाला एक दिल दहला देने वाला वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल…

ट्रैक किनारे उगी झाड़ियों और खरपतवार पर चली जेसीबी, आग की घटनाओं को रोकने के लिए विभाग हाई अलर्ट पर

प्रलभ शरण चौधरी | ट्रुथ इंडिया टाइम्स उन्नाव/गंगाघाट। गर्मी के बढ़ते प्रकोप और रेल पटरियों के किनारे आग लगने की बार-बार होने वाली घटनाओं को देखते हुए रेलवे प्रशासन पूरी…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Discover more from Truth India Times

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading