रिश्तों का कत्ल: दो बच्चों और पति को छोड़ ‘Tuition Teacher’ संग फुर्र हुई महिला, मजदूरी कर परिवार पाल रहा था पति

चंदौली| समाज में शिक्षक को भगवान का दर्जा दिया जाता है और उन पर बच्चों का भविष्य संवारने की जिम्मेदारी होती है, लेकिन एक शिक्षक की काली करतूत ने इस पवित्र रिश्ते को कलंकित कर दिया है। मामला एक महिला के अपने बच्चों के टीचर के साथ ही फरार होने का है, जिसने इलाके में सनसनी फैला दी है।

मेहनत-मजदूरी कर रहा था पति, घर में सेंध लगा गया शिक्षक

पीड़ित पति ने बताया कि वह दिन-रात कड़ी मेहनत-मजदूरी करके अपने परिवार का भरण-पोषण कर रहा था। वह अपने दो छोटे बच्चों के बेहतर भविष्य के लिए उन्हें ट्यूशन पढ़वा रहा था, लेकिन उसे क्या पता था कि जिस शिक्षक को वह बच्चों की जिंदगी संवारने के लिए घर बुला रहा है, वही उसके हंसते-खेलते संसार को उजाड़ देगा।

बताया जा रहा है कि महिला और शिक्षक के बीच काफी समय से प्रेम प्रसंग चल रहा था, जिसकी भनक घर में किसी को भी नहीं लगी। मौका पाकर महिला अपने पति और मासूम बच्चों को बिलखता छोड़कर शिक्षक के साथ फरार हो गई।

मासूम बच्चों के सिर से उठा माँ का साया

इस घटना के बाद सबसे बुरा हाल उन दो छोटे बच्चों का है, जो अपनी माँ की राह देख रहे हैं। मासूमों को यह भी नहीं पता कि उनकी माँ उसी ‘गुरुजी’ के साथ चली गई है, जो उन्हें पढ़ाने आते थे। पीड़ित पति ने अब पुलिस से मदद की गुहार लगाई है।

पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है और फरार शिक्षक व महिला की तलाश की जा रही है। इस घटना ने एक बार फिर रिश्तों की मर्यादा और विश्वास पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं।

About The Author


Discover more from Truth India Times

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

Related Posts

उन्नाव: जमीन विवाद में बुजुर्ग महिला की संदिग्ध मौत, परिजनों ने बेटे पर लगाया हत्या और बंधक बनाने का गंभीर आरोप

प्रलभ शरण चौधरी (Truth India Times) उन्नाव। शहर के सिविल लाइन क्षेत्र में एक 75 वर्षीय बुजुर्ग महिला की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत के बाद सनसनी फैल गई है। मृतका…

उन्नाव में अवैध खनन माफियाओं पर प्रशासन का हंटर: गंगाघाट में पोकलैंड और जेसीबी सीज, एडीएम बोले- ‘बख्शे नहीं जाएंगे दोषी’

प्रलभ शरण चौधरी (Truth India Times) उन्नाव | उन्नाव जिले में अवैध खनन के काले कारोबार पर नकेल कसने के लिए जिला प्रशासन ने अपनी कार्रवाई तेज कर दी है।…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Discover more from Truth India Times

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading