‘जब तक पत्रकार एकजुट, सच को कोई दबा नहीं सकता’; जर्नलिस्ट प्रेस क्लब एसोसिएशन ने भरी हुंकार

जर्नलिस्ट प्रेस क्लब एसोसिएशन उत्तर प्रदेश ✊

उन्नाव। आज के दौर में पत्रकारिता केवल खबर लिखने या दिखाने का माध्यम नहीं रही, बल्कि यह सत्य, साहस और सामाजिक जिम्मेदारी का संघर्ष बन चुकी है। ऐसे समय में जब पत्रकारों पर दबाव, भय और अन्याय लगातार बढ़ रहा है।तब जर्नलिस्ट प्रेस क्लब एसोसिएशन उत्तर प्रदेश पत्रकारों के लिए एक मजबूत कवच बनकर खड़ा है। यह संगठन पत्रकारों की एकता, आत्मसम्मान और अधिकारों का प्रतीक है। यहां हर पत्रकार अकेला नहीं, बल्कि एक परिवार का हिस्सा है।

—जहां दुख-सुख साझा होते हैं, आवाज को ताकत मिलती है और अन्याय के खिलाफ संघर्ष को दिशा मिलती है। संस्थापक। प्रदेश अध्यक्ष हरिओम गुप्ता के नेतृत्व में यह संगठन सिर्फ बैठकों तक सीमित नहीं रहा, बल्कि जमीनी स्तर पर पत्रकारों की समस्याओं के समाधान, सम्मान समारोहों, प्रशिक्षण और अधिकारों की लड़ाई में निरंतर सक्रिय रहा है। उनका स्पष्ट संदेश है।

“जब तक पत्रकार एकजुट रहेंगे, तब तक सच को कोई दबा नहीं सकता।”


आज जरूरत है कि हम व्यक्तिगत मतभेदों से ऊपर उठकर संगठन की शक्ति को पहचानें। एकजुट पत्रकार न केवल अपनी सुरक्षा सुनिश्चित करता है, बल्कि समाज और लोकतंत्र को भी मजबूत करता है। जर्नलिस्ट प्रेस क्लब एसोसिएशन उत्तर प्रदेश हमें यह सिखाता है।कि
एकता ही हमारी सबसे बड़ी ताकत है।
आइए, हम सब मिलकर इस संगठन को और मजबूत करें,
सच के साथ खड़े रहें,
और पत्रकारिता की गरिमा को नई ऊंचाइयों तक ले जाएं।

एक संगठन — एक आवाज — एक संकल्प

जर्नलिस्ट प्रेस क्लब एसोसिएशन उत्तर प्रदेश ✊

About The Author


Discover more from Truth India Times

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

Related Posts

उन्नाव: जमीन विवाद में बुजुर्ग महिला की संदिग्ध मौत, परिजनों ने बेटे पर लगाया हत्या और बंधक बनाने का गंभीर आरोप

प्रलभ शरण चौधरी (Truth India Times) उन्नाव। शहर के सिविल लाइन क्षेत्र में एक 75 वर्षीय बुजुर्ग महिला की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत के बाद सनसनी फैल गई है। मृतका…

उन्नाव में अवैध खनन माफियाओं पर प्रशासन का हंटर: गंगाघाट में पोकलैंड और जेसीबी सीज, एडीएम बोले- ‘बख्शे नहीं जाएंगे दोषी’

प्रलभ शरण चौधरी (Truth India Times) उन्नाव | उन्नाव जिले में अवैध खनन के काले कारोबार पर नकेल कसने के लिए जिला प्रशासन ने अपनी कार्रवाई तेज कर दी है।…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Discover more from Truth India Times

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading