आरपीएफ की सतर्कता से बची यात्री की जान


उरई। उत्तर मध्य रेलवे के झांसी मंडल के अंतर्गत उरई स्टेशन पर आरपीएफ की सतर्कता से एक यात्री की जान बचाई गई।
जनसंपर्क अधिकारी मनोज कुमार सिंह ने जानकारी देते हुए बताया कि, सुबह करीब 09:20 बजे प्लेटफार्म नंबर तीन पर मुंबई एलटीटी–अंत्योदय एक्सप्रेस (22583) को सुरक्षित रूप से पास कराने के लिए एसआई राघवेंद्र सिंह तैनात थे। इसी दौरान सीसीटीवी ड्यूटी पर तैनात प्रधान आरक्षक भीमसेन त्रिपाठी ने एक यात्री को प्लेटफार्म संख्या एक व दो के बीच रेलवे ट्रैक पार करते हुए प्लेटफार्म संख्या तीन पर आ रही ट्रेन को पकड़ने का प्रयास कर रहा है। तभी प्रधान आरक्षक भीमसेन त्रिपाठी ने यात्री को रुकने के लिए जोर से आवाज दी।

बावजूद इसके यात्री नहीं रुका।

स्थिति की गंभीरता को भांपते हुए एसआई राघवेंद्र सिंह व प्रधान आरक्षक भीमसेन त्रिपाठी तुरंत मौके पर पहुंचे। रेलवे ट्रैक पार कर रहे यात्री को उठाकर सुरक्षित रूप से प्लेटफार्म पर चढ़ा दिया। इसके तुरंत बाद ही थ्रू ट्रेन तेज गति से लाइन पर गुजर गई। इस साहसिक एवं समयोचित कार्रवाई से यात्री भगवान दास उम्र 58 वर्ष पुत्र स्व.बैजनाथ निवासी ग्राम इकलाशपुरा, थाना कोतवाली उरई जिला जालौन की जान बचाई गई।

पूछताछ में पता चला कि यात्री अपनी पत्नी के साथ उरई से फरीदाबाद जा रहा था। वहीं रेलवे आरपीएफ पुलिस ने यात्री के खतरनाक कृत्य के संबंध में रेलवे अधिनियम की सुसंगत धाराओं के अंतर्गत मामला पंजीकृत किया है।

About The Author


Discover more from Truth India Times

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

Related Posts

उन्नाव: जमीन विवाद में बुजुर्ग महिला की संदिग्ध मौत, परिजनों ने बेटे पर लगाया हत्या और बंधक बनाने का गंभीर आरोप

प्रलभ शरण चौधरी (Truth India Times) उन्नाव। शहर के सिविल लाइन क्षेत्र में एक 75 वर्षीय बुजुर्ग महिला की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत के बाद सनसनी फैल गई है। मृतका…

उन्नाव में अवैध खनन माफियाओं पर प्रशासन का हंटर: गंगाघाट में पोकलैंड और जेसीबी सीज, एडीएम बोले- ‘बख्शे नहीं जाएंगे दोषी’

प्रलभ शरण चौधरी (Truth India Times) उन्नाव | उन्नाव जिले में अवैध खनन के काले कारोबार पर नकेल कसने के लिए जिला प्रशासन ने अपनी कार्रवाई तेज कर दी है।…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Discover more from Truth India Times

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading