44 करोड़ की लागत से चमकेगी शेरपुर सराय-जी.टी. रोड

-15 किमी सड़क के चौड़ीकरण के लिए 4395.31 लाख मंजूर

-जनपद में प्रमुख जिला मार्ग-109सी का होगा सुदृढ़ीकरण

कन्नौज: जनपद की यातायात व्यवस्था को और अधिक सुदृढ़ और आधुनिक बनाने की दिशा में लोक निर्माण विभाग ने एक बड़ा कदम उठाया है। जनपद के शेरपुर सराय (फर्रूखाबाद) से लेकर जी.टी. रोड तक के महत्वपूर्ण मार्ग के चौड़ीकरण और सुदृढ़ीकरण कार्य को शासन की ओर से हरी झंडी मिल गई है। इस पूरी परियोजना की अनुमानित लागत 4395.31 लाख रुपये तय की गई है।


यह मार्ग जनपद के विकास के लिए काफी महत्वपूर्ण है। यह सड़क शेरपुर सराय से शुरू होकर उधरनपुर, गोसाईंदासपुर और खिदरियापुर जैसे प्रमुख ग्रामीण इलाकों से होते हुए सीधे जी.टी. रोड पर जाकर मिलेगी। इस मार्ग को ‘प्रमुख जिला मार्ग-109सी’ के रूप में चिन्हित किया गया है। इस निर्माण कार्य के तहत कुल 15 किलोमीटर लंबी सड़क का नवीनीकरण किया जाएगा। वर्तमान मार्ग की क्षमता को बढ़ाते हुए इसे किलोमीटर 19 से 33 तक चौड़ा किया जाएगा, जिससे भारी वाहनों और कृषि उत्पादों को ले जाने वाले ट्रकों को सुगम रास्ता मिल सके। प्रदेश सरकार ने इसके लिए 4395.31 लाख रुपये का भारी-भरकम बजट आवंटित किया है। पीडब्ल्यूडी के अधिशासी अभियंता दीपेश अस्थाना ने बताया कि, इस कार्य के लिए टेंडर प्रक्रिया और अन्य तकनीकी औपचारिकताओं को जल्द पूरा कर धरातल पर काम शुरू कर दिया जाएगा।

सड़क बनने के बाद यह मार्ग फर्रूखाबाद और कन्नौज के बीच एक महत्वपूर्ण संपर्क सूत्र के रूप में उभरेगा।

विकास को मिलेगी नई रफ्तार
क्षेत्रीय नागरिकों की लंबे समय से मांग थी कि इस मार्ग की स्थिति में सुधार किया जाए। खिदरियापुर और आसपास के ग्रामीणों के लिए अब जिला मुख्यालय और जी.टी. रोड तक पहुंचना न केवल आसान होगा, बल्कि समय की भी भारी बचत होगी। सड़क के सुदृढ़ीकरण से स्थानीय व्यापार और किसानों को अपनी उपज मंडियों तक पहुंचाने में काफी सहूलियत मिलेगी। साथ ही सड़क चौड़ीकरण से जी.टी. रोड पर होने वाले यातायात के दबाव में कमी आएगी और उधरनपुर व खिदरियापुर जैसे क्षेत्रों में लगने वाले जाम से निजात मिलेगी। यह मार्ग फर्रूखाबाद और कन्नौज की सीमाओं को जोड़ता है, जिससे इत्र कारोबारियों और स्थानीय व्यापारियों को माल ढुलाई में कम समय और कम लागत लगेगी। सड़क के सुदृढ़ीकरण के साथ ही ड्रेनेज (जल निकासी) की व्यवस्था भी बेहतर की जाएगी, जिससे बरसात के दिनों में सड़क खराब होने की समस्या खत्म हो सके।

About The Author


Discover more from Truth India Times

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

Related Posts

उन्नाव: जमीन विवाद में बुजुर्ग महिला की संदिग्ध मौत, परिजनों ने बेटे पर लगाया हत्या और बंधक बनाने का गंभीर आरोप

प्रलभ शरण चौधरी (Truth India Times) उन्नाव। शहर के सिविल लाइन क्षेत्र में एक 75 वर्षीय बुजुर्ग महिला की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत के बाद सनसनी फैल गई है। मृतका…

उन्नाव में अवैध खनन माफियाओं पर प्रशासन का हंटर: गंगाघाट में पोकलैंड और जेसीबी सीज, एडीएम बोले- ‘बख्शे नहीं जाएंगे दोषी’

प्रलभ शरण चौधरी (Truth India Times) उन्नाव | उन्नाव जिले में अवैध खनन के काले कारोबार पर नकेल कसने के लिए जिला प्रशासन ने अपनी कार्रवाई तेज कर दी है।…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Discover more from Truth India Times

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading