कोई बिना हेलमेट तो किसे ने नंबर प्लेट पर लिखा पुलिस

-यातायात पुलिस द्वारा एक जनवरी से 31 जनवरी तक चलाया जा रहा विशेष अभियान

-जिम्मेदारों की लापरवाही के चलते आम जनमानस पर पड़ रहा बुरा प्रभाव

संवाददाता। कन्नौज:
शासन के निर्देशानुसार एक जनवरी से 31 जनवरी तक ‘राष्ट्रीय सड़क सुरक्षा माह’ मनाया जा रहा है। इसका मुख्य उद्देश्य आम जनता को यातायात नियमों के प्रति जागरूक करना और सड़क दुर्घटनाओं में कमी लाना है। लेकिन शहर की स्थिति इसके उलट नजर आ रही है। अभियान के 27 दिन बीत जाने के बाद भी नियमों के पालन को लेकर लापरवाही का आलम बरकरार है। शहर के प्रमुख चौराहों जैसे तिर्वा क्रॉसिंग, सरायमीरा और जीटी रोड पर रोजाना सैकड़ों वाहन चालक बिना हेलमेट के फर्राटा भरते देखे जा सकते हैं। वहीं इन नियमों का पालन कराने वाले जिम्मेदार स्वयं भी बिना हेलमेट और नंबर प्लेट पर नंबर की जगह ‘पुलिस’ लिखाए हुए घूम रहे हैं।

जिम्मेदारों की सुस्ती, जनता पर प्रभाव

सड़क सुरक्षा माह के तहत यातायात पुलिस द्वारा जागरूकता रैलियां और चेकिंग अभियान चलाने का दावा तो किया जा रहा है, लेकिन धरातल पर कड़ाई कम ही दिख रही है। यातायात पुलिस कभी-कभार कुछ वाहनों का चालान काटकर इतिश्री कर लेती है, जबकि स्वयं जिम्मेदार अधिकारी ही इन नियमों का पालन नहीं कर रहे हैं। इसका सबसे बुरा प्रभाव आम जनमानस पर पड़ रहा है, लोग नियमों का पालन करने में गंभीरता नहीं दिखा रहे हैं। हालांकि, यातायात प्रभारी रविशंकर त्रिपाठी का कहना है कि पुलिस लगातार चेकिंग कर रही है और बिना हेलमेट व गलत नंबर प्लेट वाले वाहनों पर कार्रवाई की जा रही है।

About The Author


Discover more from Truth India Times

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

Related Posts

उन्नाव: जमीन विवाद में बुजुर्ग महिला की संदिग्ध मौत, परिजनों ने बेटे पर लगाया हत्या और बंधक बनाने का गंभीर आरोप

प्रलभ शरण चौधरी (Truth India Times) उन्नाव। शहर के सिविल लाइन क्षेत्र में एक 75 वर्षीय बुजुर्ग महिला की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत के बाद सनसनी फैल गई है। मृतका…

उन्नाव में अवैध खनन माफियाओं पर प्रशासन का हंटर: गंगाघाट में पोकलैंड और जेसीबी सीज, एडीएम बोले- ‘बख्शे नहीं जाएंगे दोषी’

प्रलभ शरण चौधरी (Truth India Times) उन्नाव | उन्नाव जिले में अवैध खनन के काले कारोबार पर नकेल कसने के लिए जिला प्रशासन ने अपनी कार्रवाई तेज कर दी है।…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Discover more from Truth India Times

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading