बदलते मौसम की मार कर रही बीमार, सर्दी, खांसी और बुखार के मरीजों में इजाफा

-करीब 946 मरीजों में से 388 मरीज सर्दी, खांसी, जुकाम और बुखार के रहे शामिल

-डॉक्टरों ने खान-पान में मौसमी फल, सब्जियों और साग को शामिल करने की दी सलाह

संवाददाता। कन्नौज:
सुबह खिलखिलाती धूप और शाम को कड़ाके की ठंड ने लोगों की मुश्किलें बढ़ा दी हैं। बदलते मौसम के चलते जिला अस्पताल में मरीजों की संख्या में दिन प्रतिदिन इजाफा देखने को मिल रहा है। वहीं ओपीडी में दिखाने आए मरीजों में ज्यादातर मरीज सर्दी, खांसी, जुकाम और बुखार की समस्या से परेशान हैं। जिनमें ज्यादातर मरीजों में बुजुर्ग, बच्चें और महिलाएं शामिल हैं।

मंगलवार को सुबह आठ बजे से ही जिला अस्पताल में मरीजों की काफी भीड़ उमड़ पड़ी। पर्चा काउंटर से लेकर ओपीडी और दवा वितरण कक्ष तक मरीजों का ताता लगा रहा। करीब 946 मरीजों ने अपना पर्चा बनवाया। वहीं अस्पताल में 15 डॉक्टरों की ओपीडी पैनल में करीब 900 मरीजों ने अपना इलाज कराया। जिसमें करीब 388 मरीज सर्दी, खांसी, जुकाम और वायरल फीवर की समस्या से परेशान मिले।

जिला अस्पताल में दिखाने आए मरीजों में ज्यादातर मरीज बुजुर्ग, बच्चें और महिलाएं शामिल थी। जिला अस्पताल के सीएमएस डॉक्टर शक्ति बसु ने बताया कि बदलते मौसम के चलते शहर में लोगों को सर्दी, खांसी, जुकाम और बुखार की समस्या हो रही है। जिला अस्पताल में रोजाना सैकड़ों मरीज इन समस्याओं से ग्रस्त होकर पहुंच रहे हैं। बताया कि ऐसे में लोगों को खास सावधानी बरतनी चाहिए।

लोग अपने घरों में और बाहर निकालते समय गरम कपड़े पहने ताकि ठंड से बचाव हो सके। साथ ही रोजाना के खान-पान में मौसमी फल, सब्जियों और साग को जरुर शामिल करे, ताकि शरीर में विटामिन की प्रचूर मात्रा बनी रहे। ठंडे पानी की जगह गरम या गुनगुना पानी पीने की सलाह दी।

About The Author


Discover more from Truth India Times

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

Related Posts

उन्नाव: जमीन विवाद में बुजुर्ग महिला की संदिग्ध मौत, परिजनों ने बेटे पर लगाया हत्या और बंधक बनाने का गंभीर आरोप

प्रलभ शरण चौधरी (Truth India Times) उन्नाव। शहर के सिविल लाइन क्षेत्र में एक 75 वर्षीय बुजुर्ग महिला की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत के बाद सनसनी फैल गई है। मृतका…

उन्नाव में अवैध खनन माफियाओं पर प्रशासन का हंटर: गंगाघाट में पोकलैंड और जेसीबी सीज, एडीएम बोले- ‘बख्शे नहीं जाएंगे दोषी’

प्रलभ शरण चौधरी (Truth India Times) उन्नाव | उन्नाव जिले में अवैध खनन के काले कारोबार पर नकेल कसने के लिए जिला प्रशासन ने अपनी कार्रवाई तेज कर दी है।…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Discover more from Truth India Times

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading